समाजिक बुराइयों के विरोध में निकाली रैली
प्रमोद रिसालिया
सिरसा,8 फरवरी(जससे)। यूथ वेलफेयर फैडरेशन की महिला विंग द्वारा कन्याभू्रण हत्या, नशों जैसी समाजिक बुराइयों तथा वेश्यावृति उन्नमूलन व किन्नर उत्थान अभियान के तहत देशभर में गांव गांव में निकाली जा रही जागरूकता रैलियों की श्रृंखला में आज मोचीवाली गांव में विशाल रैली निकाली गई, जिसे ग्राम संरपंच राममूर्ति जाखड़ ने हरी क्षंडी दिखाकर रवाना किया।
लाडली की करवाई शादीरिसालिया सिरसा,8 फरवरी(जससे)। मनुष्य का मूल कर्तव्य है कि वो दूसरों के सुख-दुख में शामिल हो तथा हर वक्त दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहे। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के इन्ही पावन वचनों पर पृष्प चढ़ाते हुए शनिवार सायं सरसा ब्लाक की साध संगत ने एक जरूरतमंद व्यक्ति की लड़की की शादी में घरलू सामान दिया। लोक अदालत 13 फरवरी कोरिसालिया सिरसा,8 फरवरी(जससे)। जिला प्राधिकरण के सौजन्य से आगामी 13 फरवरी को जिला के गांव पन्नीवाला मोटा में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुखय न्यायिक दंडाधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि इस ग्रामीण लोक अदालत में आसपास के क्षेत्र के लोगों के विभिन्न अदालतों में लंबित पड़े सभी प्रकार के मामलों की सुनवाई की जाएगी और दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा किया जाएगा। नामचर्चा का आयोजनरिसालिया सिरसा,8 फरवरी(जससे)। गांव मोचीवाली में ब्लाक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर यूथ वेल्फेयर फैडरेशन महिला विंग ने विशाल जागरूकता रैली निकाली, जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। सिरसा रेडियो गूंजेगा विश्व भर में.................. सुमित विर्क व मुकेश जांगड़ा सिरसा के लोगों का चहेता सामुदायिक रेडियो स्टेशन जल्द ही इंटरनेट के माध्यम से देश विदेश में सुना जा सकेगा। स्टेशन के अधिकांश कार्यक्रमों के पोडकास्ट विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ करेंगे । इस प्रक्रिया का परीक्षण प्रारंभ किया जा चुका है। इसी प्रकार जल्द इस स्टेशन का विधिवत नामकरण भी कर दिया जाएगा। यह जानकारी केंद्र निर्देशक वीरेन्द्र सिंह चौहान ने हैलो सिरसा के समीक्षा विशेषांक में श्रोताओं से बातचीत में दी। कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्राध्यापिका रचना सैनी और स्टेशन के नियमित श्रोता सतीश अनेजा ने किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रसारण में अब तक किए गए परिवर्तनों व भविष्य की प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से बातचीत की। गौरतलब है कि 1 जुलाई 29 से ट्रायल प्रसारण के साथ शुरू हुए इस स्टेशन का 2 अगस्त 29 को मुखयमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया था। स्टेशन से प्रारंभ में रोजाना 1 घंटे कार्यक्रम प्रसारित हो रहे थे। एक जनवरी से प्रसारण अवधि बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया था। वीरेन्द्र सिंह चौहान का कहना था कि अब तक हमारे प्रसारण आदि में परिवर्तन करने में श्रोताओं की भूमिका अहम रही है। नये वर्ष के साथ 14 जनवरी को प्रसारण सीमा को बढ़ाकर ग्यारह घंटे व बीच में एक घंटे का ब्रेक डाला गया है। प्रसारण समय में किया गया यह बदलाव सुबह जल्दी प्रारंभ करने व देर रात 1 बजे तक कार्यक्रम प्रसारण करने के लिए किया गया है जो कि श्रोताओं की मांग थी। इससे लाभ यह हुआ है कि भक्ति वंदना सुबह जल्दी प्रसारित होने लगा व लोगों की दिन के कार्य समाप्त कर रात को कार्यक्रम सुनने की शिकायत भी दूर हो गई। उन्होंने समुदाय के लोगों को स्टेशन देखने आने व कार्यक्रम प्रस्तुत करने का खुला निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम में रेडियो प्रेमी सतीश अनेजा का कहना था कि स्टेशन का कवरेज क्षेत्र बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कुछ इलाके में दूर तक स्टेशन के सिगनल पंहुचने और दूसरी ओर बहुत कम दूरी तक कार्यक्रम सुने जा सकने की बात कही। इस पर केंद्र निर्देशक ने कहा कि रेडियो स्टेशन के टावर पर लगा एंटीना मामूली सा टेढ़ा हो गया है। इसे जल्द दुरूस्त कराया जाएगा। संबंधित कंपनी को इस सिलसिले में लिखा जा चुका है। चौहान ने कहा कि जल्द ही सिरसा के किसानों के लिए पूरी तरह कृषि पर आधारित एक साप्ताहिक कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इसमें जाने माने कृषि विशेषज्ञों व सफल किसानों को श्रोताओं से रूबरू कराया जाएगा। श्रोताओं की शिकायतों का समाधान करते हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन व्यावसायिक एफएम स्टेशनों से भिन्न होते हैं और इन पर फिल्म संगीत के प्रसारण की एक सीमा है। फिलहाल जितना फिल्म संगीत स्टेशन से प्रसारित हो रहा है, उसमें इजाफे की कोई गुंजाइश नहीं है। संगीत की मात्रा अधिक करने के लिए स्थानीय प्रतिभाओं के संगीतमय कार्यक्रमों की रिकाडिर्ंग का सिलसिला प्रारंभ किया गया है और जल्द लोग सिरसा व आसपास के अच्छे कलाकारों के गाए गीत इस केंद्र पर सुन पाएंगे। इस प्रक्रिया में केंद्र पर अधिक संगीत तो सुना ही जा सकेगा ,साथ में क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपना हुनर प्रदर्शित करने व उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। एक सवाल के जवाब में केंद्र निदेशक ने बताया कि स्टेशन के कार्यक्रमों की प्रत्येक माह के पहले रविवार को हैलो सिरसा में श्रोताओं के साथ समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त एक नया कार्यक्रम प्रारंभ करने की योजना है जिसमें सप्ताह भर के कार्यक्रमों में रह गई त्रुटियों की जानकारी चौकन्ने श्रोताओं द्वारा ऑनएयर दी जा सकेगी। |