वीसी एमएल रंगा ने अधूरे निर्माण कार्यों का जायजा लिया
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के कार्यकारी वीसी डॉ. एमएल रंगा ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्होंने अधर में लटके निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण कार्य के प्रभारी व कार्यकारी अभियंता एसके विज से निर्माण में आ रही अड़चनों की जानकारी ली।
एक से अधिक मतदाता सूचियों में दर्ज व्यक्ति का मत अवैधसिरसा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक मतदाता सिर्फ एक ही जगह अपने मत का प्रयोग कर सकता है। एक से अधिक मतदाता सूचियों में दर्ज व्यक्ति का मत अवैध माना जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि किसी मुकद्दमे के निर्णय से जेल में सजा काट रहे व्यक्ति/ सजा याफता और कानूनी तौर पर पुलिस कस्टडी में बंद व्यक्ति अपने मत का प्रयोग कर नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि मतदाता को मतदान के लिए जो मतपत्र दिया जाएगा उस पर उसका नंबर काउंटर फाईल पर लिखा जाएगा और मतपत्र देते समय फाईल पर मतदाता के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान अवश्य लिया जाएगा। इसके अलावा मतदान केंद्र की पहचान के लिए मतपत्र के पीछे पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर सहित रबड़ की मोहर भी अंकित होगी। ख्यालिया ने बताया कि मतदाता को मतदान के लिए जो मतपत्र दिया जाएगा किसी दुकान में घुसकर बोला हमला
सिरसा । न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक पर बुधवार रात कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गुस्साए दुकानदारों ने गुरुवार सुबह रोष जाहिर किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ एसपी से मिले। अस्पताल में भर्ती बाटा कॉलोनी निवासी नीतिन (30) ने बताया कि वह न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एनएन
बीणी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित
सिरसा। मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व प्रधान सचिव एम.एल तायल की माता बीणी देवी का आज सिरसा में देहांत हो गया। उनका दाह संस्कार सांय 5. 30 बजे शिवपुरी में किया गया। उनके बड़े सुपुत्र रामस्वरुप दास ने उनकी चिता को मुखाग्रि दी। इस अवसर पर उनके सुपुत्र एम.एल तायल, जयनारायण तायल, पंजाब एवं हरियाणा के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हेमंत गुप्ता व उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ शहर की विभिन्न
29 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व 29 पैट्रोलिंग पार्टियां तैनात
सिरसा। आगामी 12 जून को होने वाले नाथूसरी चौपटा, रानियां, ऐलनाबाद खंडों के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और चुनाव को निष्पक्ष रुप से संपन्न करवाने के लिए 29 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व 29 पैट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को पहले चरण में जिला के चार खंडों के चुनाव करवाए गए और दूसरे चरण का मतदान 12 जून को रानियां, ऐलनाबाद, नाथूसरी चौपटा खंड में होना है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
|