Login Form



Radio Podcast
............................
Inspirational quotes
  • Marie Curie
    "Nothing in life is to be feared, it is only to be understood. Now is the time to understand more, so that we may fear less."
  • Vittorio Alfieri
    "First thoughts are not always the best."
  • Rand Beers
    "The precondition to freedom is security."
Who's Online
We have 2 guests online
सिरसा, 5 जून। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनावों के लिए जिला में मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य शुरु हो चुका है, जो आगामी 15 जुलाई तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी ने बताया कि पंजीकरण के लिए जिला के केशधारी सिख ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारियों के पास ओर शहरी इलाकों में नगरपरिषद एवं नगरपालिका सचिवों या उपायुक्त द्वारा नियुक्त किए गए व्यक्तियों तथा अधिसूचित सिख गुरुद्वारों से रिक्त घोषणा फार्म-1 प्राप्त करके फार्म भरकर  पर जमा करवा सकेंगे। यह फार्म नि:शुल्क प्राप्त होंगे।

Read more...

 
सिरसा, 5 जून/प्रमोद रिसालिया। कल 6 जून को होने वाले डबवाली, सिरसा, औढ़ा व बड़ागुढ़ा खंडों के चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए तैनात किए गए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और सुपरवाईजरी अधिकारियों का कार्यक्षेत्र निर्धारित किया गया है। एक-एक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और सुपरवाईजरी अधिकारी को 8 से 10 गांवों का क्षेत्र दिया गया है। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी ने बताया कि चारों खंडों में 29 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और 28 सुपरवाईजरी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि डबवाली खंड के लिए 7 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व 7 ही सुपरवाईजरी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें से एक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अधिकारी व एक सुपरवाईजरी अधिकारी को रिजर्व में रखा गया है।

Read more...

 
सिरसा, 5 जून/ प्रमोद रिसालिया। कल चार खंडों सिरसा, डबवाली, औढ़ां व बड़ागुढ़ा में होने वाले पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्णक संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा से संबंधित सभी इंतजाम चाक-चौबंद किए गए है। चारों खंडों के 561 बूथों में जिला पुलिस व होम गार्ड के 2249 अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चारों खंडों में उप-अधीक्षक पुलिस स्तर के एक-एक अधिकारी को ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि चारों खंडों में चुनाव के लिए 561 बूथ बनाए गए है जिनमें  3083 अधिकारियों/कर्मचारियों को पोलिंग व प्रजाइडिंग अधिकारियों के रुप में तैनात किया गया है।

Read more...

 
सिरसा 5 जून/प्रमोद रिसालिया। साध्वी गुमनाम पत्र मामले में शुक्रवार को जिला अदालत में बने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। 12 बजे शुरू हुई विशेष सीबीआई में शुक्रवार को फोरेंसिक साइंस लैब विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंह की गवाही हुई। साध्वी गुमनाम पत्र मामले में फंसे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां शुक्रवार को जिला अदालत में पेश हुए।

Read more...

 
सिरसा, 5 जून/प्रमोद रिसालिया। आगामी 6 जून को होने वाले डबवाली, सिरसा, औढ़ा व बड़ागुढ़ा खंडों के चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए है। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन चारों खंडों में 29 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और 28 ही सुपरवाईजरी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी ने बताया कि 7 से 10 पंचायतों तक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए है। सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व सुपरवाईजरी अधिकारियों के रुप मे राजपत्रित स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है।

Read more...