Login Form



Radio Podcast
............................
Inspirational quotes
  • Marie Curie
    "Nothing in life is to be feared, it is only to be understood. Now is the time to understand more, so that we may fear less."
  • Vittorio Alfieri
    "First thoughts are not always the best."
  • Rand Beers
    "The precondition to freedom is security."
Who's Online
We have 1 guest online
सिरसा, 24 मई। जिला पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता के दिशा निर्देशन में जिलाभर में शराब तस्करो के खिलाफ पुलिस द्वारा जोरदार अभियान चलाया जा रहा है, जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है, इसी कड़ी में गत रात्रि शहर सिरसा क्षेत्र के सरकुलर रोड़, रानियां रोड, रानियां चुंगी क्षेत्र, डबवाली रोड इत्यादि क्षेत्रों में सीआईए प्रभारी निरीक्षक किशोरी लाल, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक मौजीराम व स्पैशल स्टाफ के प्रभारी उपनिरीक्षक अमित बैनीवाल के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व बिना अनुमति व प्रमाणपत्र के अवैध आहते चलाने वालो पर नकेल कसी।

Read more...

 
रानियां, 24 मई। रानियां के विधायक कृष्ण कंबोज की माता का बीती रात निधन हो गया। वे 100 साल से अधिक उम्र की थी। आज रानियां में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, डबवाली के पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो नेता जसबीर सिंह जस्सा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, धार्मित, सामाजिक संगठनों व शहर के हजारों लोगों ने भाग लिया।
 
चंडीगढ़, 24 मई। इनेलो ने कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में बिजली दरें बढ़ाने और बिजली उपभोक्ताओं पर 7401 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार डाले जाने के प्रयासों व यूरिया और डीएपी खाद की कीमतों में बढ़ौतरी किए जाने की कड़े शब्दों में निन्दा की है। इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार की नालायकी, बिजली निगमों के कुप्रबंधन, बिजली चोरी रोकने में विफलता और सरकार व निगमों में फैले भ्रष्टाचार का खमियाजा प्रदेश के आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। 

Read more...

 
सिरसा, 24 मई। अपनी मांगों को लेकर गत दिवस 24 घंटे की भूख हड़ताल पर सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले बैठे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज समाप्त हो गई। इस मौके पर संघ के जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान नंदन सिंह टडियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, रिक्त पदों को भरने, न्यूनतम वेतन लागू करने, वेतन विसंगतियां दूर करने व अन्य मांगों को पूरा करने का वादा करने के बावजूद इस दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया है। 

Read more...

 
सिरसा, 24 मई। सिरसा शहर की कोर्ट कॉलोनी और गुरुनानक नगर कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं के बाद अब नाथूसरी चौपटा में दो दुकानें के ताले टूट गए और चोरों ने हजारों सामान पार कर दिया। शनिवार देर रात चोरों ने पहले चौपटा -सिरसा मार्ग पर स्थित मैसर्स पूजा मोबाइल नाम की एक दुकान को निशाना बनाया। दुकान के ताले तोड़कर चोरों न 6 मोबाइल, बैटरियां और कुछ अन्य सामान चुरा लिया। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।

Read more...