कसाब को सजा-ए-मौत
मुंबई, 6 मई।। मुंबई पर हुए आतंकी हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को आज विशेष अदालत ने सजा-ए-मौत देने का फैसला सुनाया है। विशेष अदालत ने कसाब को 4 मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई है और 6 मामलों में उम्र कैद की सजा सुनाई है। उल्लेखनिय है कि सोमवार को विशेष अदालत ने कसाब को देश के खिलाफ साजिश करने और अपने साथियों
नि:संतान दम्पत्तियों को बच्चे गोद देकर उनके जीवन को खुशियों से महकाया
सिरसा, 5 मई। गजऱ् परस्त इस दुनिया में जहाँ लोग बिना मतलब के किसी को पानी भी पिलाने में हिचकिचाते हैं वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो अपने घर की रोशनी से दूसरों के घरों को रोशन कर देते हैं. इस उदाहरण की जीवंत मिसाल आज उस समय देखने को मिली जब डेरा सच्चा सौदा में
जलालआणा साहिब में चिकित्सा शिविर आयोजित
सिरसा, 5 मई। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग की तरफ से लोगों को उनके घर द्वार पर ही नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में आज परम पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज की पवित्र जन्म स्थली श्री जलालआणा साहिब में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ गांव के गणमान्य व्यक्ति मखन सिंह इन्सां व आश्रम के सत ब्रह्मचारी सेवादार भाई हरभजन इन्सां ने संयुक्त रूप से किया।
विधायकों के आचरण की मॉनिटरिंग करेगी समितिनई दिल्ली,30 अप्रैल। (जससे)। विधायकों के आचरण से दुखी विधानसभा अध्यक्ष डा. योगानंद शास्त्री ने पहली बार आचरण समिति का गठन किया है। राज्यसभा की तर्ज पर गठित समिति विधायकों के आचरण की मॉनिटरिंग करेगी। इस समिति का गठन कुछ दिन पूर्व एक भाजपा विधायक द्वारा दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर को पीटे जाने की घटना के मद्देनजर किया गया है। इसके अलावा विधानसभा के अन्य समितियों का भी गठन किया गया है योगानंद शास्त्री ने बताया कि आचरण समिति सदस्यों की नैतिकता और आचरण पर नजर रखेगी। अगर कोई सदस्य आचरण के उल्लंघन का दोषी पाया गया तो समिति आवश्यक कदम उठाएगी। जिम्मेदारी स्वीकार की डीयू के कुलपति नेनई दिल्ली, 30 अप्रैल। (जससे)। दिल्ली विश्वविद्यालय ने मायापुरी में कोबाल्ट-60 रेडिएशन हादसे की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की है। डीयू के कुलपति प्रो. दीपक पेंटल ने दिल्ली की जनता से इस लापरवाही के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कोबाल्ट-60 से प्रभावित लोगों को विश्वविद्यालय उचित मुआवजा देगा। मामले की जांच के लिए कुलपति ने तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है। |