Login Form



Radio Podcast
............................
Inspirational quotes
  • Marie Curie
    "Nothing in life is to be feared, it is only to be understood. Now is the time to understand more, so that we may fear less."
  • Vittorio Alfieri
    "First thoughts are not always the best."
  • Rand Beers
    "The precondition to freedom is security."
Who's Online
We have 1 guest online
सुधीर दगेलिया/जनसंचार समाचार सेवा
ऐलनाबाद, 16 सितंबर।
कहते हैं, जहां भगवान है, वहां शैतान भी है, जहां धूप है वहा छांव भी है। ऐसे ही जहां बेईमानी है वहां ईमानदारी भी है। जी हां ऐसा ही एक किस्सा मगंलवार की शाम को सामने आया। जब ममेरां कलां के निवासी रामलाल ने रुपये से भरा बटुआ उसके मालिक के पास पहुंचाया।

Read more...

 
प्रमोद रिसालिया/जनसंचार समाचार सेवा
सिरसा, 16 सितंबर।
सिटी पुलिस ने जीत सिंह पुत्र मुखतयार सिंह थेड़ मोहल्ला सिरसा निवासी को हिरासत में लिया है। इस व्यक्ति को 30 जून 2006 को लड़ाई - क्षगड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया था पर बाद में इसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद उसे अदालत में तारीख दी गई पर वह दी गई तारीख पर नहीं पहुंच पाया।

Read more...

 
कविता जिंदल/जनसंचार समाचार सेवा
सिरसा,16 सितम्बर।
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सिरसा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सिरसा विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की कमी नहीं है।

Read more...

 
रमन,पवन/जनसंचार समाचार सेवा
डबवाली, 16 सितंबर।
शहरवासियों व आसपास के गांवों के लोगों को सेटेलाइट चैनलों से रूबरू करवा रहे सिटी केबल ऑपरेटर और राधे-राधे केबल ऑपरेटरों में आपसी क्षगड़ा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों केबल ऑपरेटर संचालकों का यह आरोप है कि कभी उनकी केबल की तार काट ली जाती है तो कभी एम्पलीफायर चुरा लिया जाता है।

Read more...

 
बलजीत, रमन/जनसंचार समाचार सेवा
सिरसा, 16 सितंबर।
बीती रात करीब 8:30 बजे गांव कुसम्बी का एक व्यक्ति अपने घर में बने चूल्हे में मिट्टी के तेल से आग जला रहा था। आग जलाते समय उसके कपड़ों को लग गई जिससे वह बुरी तरह क्षुलस गया। जलने वाले पूर्ण चन्द्र को उसके बेटे चन्द्र पाल ने जल्दी-जल्दी सामान्य अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूर्ण कोशिश की लेकिन पूर्ण चन्द्र ने आज सुबह 6 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया।