शास्त्री जी की दुर्लभ घड़ी चोरी
जनसंचार समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 सिंतबर। राष्ट्रपति भवन में हुई चोरी के बाद अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की दुर्लभ घड़ी की चोरी का मामला सामने आया है। 10 जनपथ के पास लाल बहादुर शास्त्री संग्रहालय से शुक्रवार को उनकी दुर्लभ घड़ी चोरी हो गई। अपने कार्यकाल के दौरान यह घड़ी तत्कालिन राष्ट्रपति स्टालिन ने भेंट की थी। शस्त्री जी की घड़ी खालिस सोने की थी और उसकी कीमत एक करोड़ रूपये बताई जा रही है।
नई दिल्ली, 9 सिंतबर। राष्ट्रपति भवन में हुई चोरी के बाद अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की दुर्लभ घड़ी की चोरी का मामला सामने आया है। 10 जनपथ के पास लाल बहादुर शास्त्री संग्रहालय से शुक्रवार को उनकी दुर्लभ घड़ी चोरी हो गई। अपने कार्यकाल के दौरान यह घड़ी तत्कालिन राष्ट्रपति स्टालिन ने भेंट की थी। शस्त्री जी की घड़ी खालिस सोने की थी और उसकी कीमत एक करोड़ रूपये बताई जा रही है।
मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, मेजर शहीद
जनसंचार समाचार सेवा
जम्मू , 9 सितंबर। जम्मू - कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गए। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान आतंकियों की गतिविधियां देखी। घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ललकारा। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में दो आतंकियों को सेना बलों ने मार गिराया। इसी दौरान मेजर रैंक का एक अधिकारी भी शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। विजेंदर व दिनेश आगे बढे़
जनसंचार समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 सितंबर। इटली के मिलान में चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शीर्ष वरीयता प्राप्त विजेंदर सिंह ने कनाडा के स्टीव रोल्स को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर के अलावा दिनेश कुमार ( 81 किलो ) भी अंतिम आठ में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। विजेंदर ने मंगलवार को हुए एक मुकाबले में रोल्स को 4 - 2 से हराया। डिस्कवरी यान जल्द पहुंचेगा धरती पर
जनसंचार समाचार सेवा
केप कैनवरेल, 9 सितंबर। डिस्कवरी अंतरिक्ष यान और उसमें सवार सातों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अपनी घर वापसी का सफर आरंभ कर दिया है। इस यान की वीरवार तक धरती पर पहुंचने की उम्मीद है। डिस्कवरी के अंतरिक्ष यात्रियों ने घर वापसी की यात्रा शुरू करने से पहले अंतरिक्ष स्टेशन को नया रूप दिया और वहां जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति की। अंतरिक्ष स्टेशन में रुके अंतरिक्ष यात्री माइकल ब्रैट ने अन्य अंतरिक्ष यात्रियों से कहा कि उनके पास अब काफी सामान है और भगवान घर वापसी कर रहे यात्रियों की यात्रा जल्द ही पूरा करे। ममता लगा सकती हैं सिंगूर में रेलवे फैक्टरी
जनसंचार समाचार सेवा
कोलकात्ता, 9 सितंबर। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सिंगूर में 600 एकड़ भूमि पर रेलवे फैक्टरी लगाई जा सकती है जिस भूमि पर टाटा नैनो कार परियोजना लगा रही थी। भूमि अधिग्रहण के इस मामले के हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अक्तूबर में टाटा ने सिंगूर से अपनी छोटी कार परियोजना नैनो को वापस लेने का निर्णय किया था। |