रिसालिया
सिरसा,8 फरवरी(जससे)। गांव मोचीवाली में ब्लाक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर यूथ वेल्फेयर फैडरेशन महिला विंग ने विशाल जागरूकता रैली निकाली, जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
 मोचीवाली गांव में आयोजित नामचर्चा में सरसा ब्लाक के विभिन्न गांवों से सैंकड़ों की संखया में डेरा प्रेमियों ने शिरकत की तथा सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। कविराज भाइयों ने मधुर वाणी में गुरू यश गाया। इस अवसर पर मानवता भलाई कायोर्ं रक्तदान, पौधारोपण इत्यादि में पूरे देश में अव्वल स्थान पर आने के लिए पूज्य गुरू जी द्वारा सिरसा ब्लाक की साध संगत को भेंट की गई ट्राफियां व मैडलों को साध संगत को दिखाया गया। इस मौके पर मंच संचालन कर रहे ब्लाक भंगीदास कस्तुर इन्सां ने कहा कि साध संगत को इसी तरह मानवता भलाई के कायोर्ं में अग्रणी बने रहना है। इस मौके पर सिरसा ब्लाक के पंद्रह मैम्बर सहित शाह सतनाम सिंह ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के अनेक सदस्य उपस्थित थे।