प्रमोद रिसालिया
सिरसा, 19 मार्च(जससे)। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन की हरियाणा राज्य शाखा की राज्य परिषद की वार्षिक बैठक आगामी 21 मार्च को सिरसा में आयोजित हो रही है।
यह जानकारी देते हुए संगठन सचिव डॉ. के.के. गोयल ने बताया तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिरसा के सचिव डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि होटल जय विलास में प्रस्तावित सभा की मेजबानी आई.एम.ए. की सिरसा शाखा करेगी। बैठक में अन्य मुद्दों के साथ-साथ आगामी वर्ष हेतु राज्य परिषद् के सदस्यों के चुनाव सम्बन्धी विचार-विमर्श भी किया जाएगा।