दया 
सिरसा,19मार्च(जससे)। चैत्र के आरम्भ में ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने आरम्भ कर दिए है। जहां सर्दियों में सुर्य रूठ कर छिपा रहा वहीं अब वह अपना गुस्सा तीखी किरणें गिरा कर निकाल रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद सडकों पर चलना आफत लगती है।
 पिछले दो दिन से पारा लगभग 36 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा। एक तरफ ठंडे पेयजल का दौर आरम्भ हो गया है तो दूसरी ओर बिजली भी घरों से नदारद रहने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले महीनों में जबरदस्त गर्मी पडने की संभावना है। घ्यान रहे कि पिछले साल भी बारिश न होने की वजय से तेज गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया था।