सिरसा। हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्टस की जिला ईकाई के चुनाव अगामी 4 जुलाई को होने निश्चित हुए है। इस बारे में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी गुरजीत सिंह मान ने बताया कि इस चुनाव में प्रधान व महासचिव पद के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में नामांकन दाखिल करने के प्रक्रिया
23 से 25 जून तक चलेगी। नामांकन फार्म चुनाव अधिकारी गुरजीत मान से या सहायक चुनाव अधिकारी सत सिंह से प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि जो सदस्य पिछले दो वर्षों से यूनियन ने जुड़े हुए है वो चुनाव लड़ सकते है। बताया कि 26 नामांकनपत्रों की जांच होगी तथा इसके पश्चात 1 जुलाई तक नामांकनपत्र वापिस लिए जा सकेंगे। चार जुलाई को स्थानीय लक्ष्मी स्वीट्स में जिला कार्यकारणी की बैठक होगी जिसमें मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी अन्य जानकारी के लिए सदस्य उनसे संपर्क कर सकते है या फिर यूनियन की वेब साईट डब्लयूडब्लयूडब्लयू डाट एचयूजेसिरसा डाट ब्लाग स्पाट डाट काम पर जाकर कल से नामांकनपत्र प्राप्त कर सकते है तथा चुनावों संबंधी जानकारी देख सकते है।