सिरसा। हरियाणा के गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री गोपाल कांडा कल दिन में स्थानीय शूकैंप स्थित अपने कार्यालय में जिला के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि विश्व ओलंपिक दिवस के उत्सव में भाग लेने के पश्चात सांय अलीमोहम्मद गांव के सरपंच बाबूलाल खितड़
के निवास स्थान पर रात्रि भोज में शामिल होंगे। इस रात्रि भोज में सिरसा विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांव के सरपंच व इलाके के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शरीक होंगे।