जनसंचार डॉट इन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग का साइबर पत्रकारिता उपक्रम है। इसका संचालन विभाग के विद्यार्थी व अध्यापक मिल कर करते हैं। जैसा कि किसी भी शिक्षण विभाग की अधिकांश गतिविधियों का मकसद होता है इस उपक्रम का उद्देश्य भी ठीक वैसे ही पत्रकारिता व जनसंचार के विद्यार्थियों को उनके अध्ययन के दौरान प्रत्यक्ष कार्यानुभव प्रदान करना है। विभाग के विद्यार्थी प्रतिदिन अपने क्लास रुम के काम के अतिरिक्त समाचार संकलन के लिए जाते हैं। समाचारों के एजेंसी व इंटरनेट सहित सभी संभव स्रोतों से उपलब्ध होने वाली खबरों व अन्य सामग्री का लेखन, पुनः लेखन व संपादन वे अपने अध्यापकों के मार्ग निर्देशन में करते हैं। विभाग के लघु समाचार कक्ष में जहां विभागाध्यक्ष संपादक की भूमिका में होते हैं, वहीं अन्य प्राध्यापक सह संपादक के रूप में विभिन्न कार्यों में हाथ बंटाते हैं। प्रूफ रीडर से लेकर संवाददाता , उप संपादक व मुख्य उपसंपादक का कार्य विद्यार्थी स्वयं बारी बारी से करते है। इस प्रक्रिया में रोजाना जो सामग्री उनके हाथों से प्रसंस्कृत होती है, उसे हम इस समाचार पोर्टल पर प्रकाशित करते हैं। विभाग के समाचार कक्ष में जनसंचार नाम से चार पृष्ठों का एक ई-पत्र भी जल्द तैयार करना प्रारंभ करेगा। उसे भी हम इस पोर्टल पर प्रकाशित करते रहेंगे।कुल मिलाकर इस समूची कवायद का मकसद है प्रत्येक विद्यार्थी को उसके अध्ययन काल में एक समाचार पत्र या समाचार पोर्टल के कार्यालय में लगभग हर स्तर पर कार्य करने का प्रत्यक्ष अनुभव कराना