National and Global News

मुंबई, 6 मई।। मुंबई पर हुए आतंकी हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को आज विशेष अदालत ने सजा-ए-मौत देने का फैसला सुनाया है। विशेष अदालत ने कसाब को 4 मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई है और 6 मामलों में उम्र कैद की सजा सुनाई है। उल्लेखनिय है कि सोमवार को विशेष अदालत ने कसाब को देश के खिलाफ साजिश करने और अपने साथियों

Read more...

 

नई दिल्ली,30 अप्रैल,(जससे)।। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को लोकसभा में जातीय आधार पर जनगणना कराने की मांग की। लालू ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि साजिश के तहत जातीय आधार पर जनगणना नहीं कराई जा रही है जिससे पिछड़ी जातियों की सही स्थिति मालूम नहीं हो सके। उन्होंने दावा किया कि कानून मंत्री ने जातीय आधार पर जनगणना कराने की बात कही थी लेकिन कहीं से दबाव के चलते इस आधार को हटा लिया गया। विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि जनगणना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विषय उभर कर सामने आ रहे हैं, इसलिए सभी आयामों पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए नियम 193 के तहत इस पर सदन में चर्चा कराई जाए। अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि चर्चा के बारे में नोटिस भेज दें, उस पर विचार किया जाएगा।

 

जनसंचार समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 अप्रैल। 
भारतीय जनता पार्टी छोड़ अपनी पार्टी बनाने वाली फायर ब्रांड नेता उमा भारती की अब बीजेपी में
वापसी तय हो गई है। बुधवार को देर शाम उमा भारती ने बीजेपी संसदीय दल के अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी और पार्टी प्रेजिडेंट नितिन गडकरी से अलग.अलग मुलाकात की। बीजेपी पदाधिकारियों की आज होने वाली पहली बैठक के ऐन पहले उनका आडवाणी के आवास पर जाना अहम माना जा रहा है। उमा को यूपी की कमान के साथ.साथ गडकरी की टीम में अहम पद दिया जाना भी तय माना जा रहा है।

Read more...

 
जनसंचार समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 अप्रैल
। माओवादियों से कड़ाई निपटने की पैरवी करने के बावजूद कांग्रेस का मानना है कि केंद्रीय गृह मं
त्री पीण् चिदंबरम को अनावश्यक टिप्पणियों से बचना चाहिए। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में माओवादियों के बड़े हमले को कुछ क्षेत्रों में चिदंबरम की चुनौती का जवाब बताए जाने के बाद पार्टी में इस विषय पर बहस शुरू हो गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि देश का गृह मंत्री अपने काम से जवाब देता है। वह कायर होए जंगलों में छिपे हो जैसी भाषा नहीं बोलता है।

Read more...

 
जनसंचार समाचार सेवा
श्री नगर, 8 अप्रैल
। जम्मू.कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।आतंकवादियों के साथ यह मुठभेड़ बुधवार को उस समय शुरू हुई जब पुलिस और सुरक्षा बलों की जॉइंट टीम ने राजवार के जंगलों के जचालधारा क्षेत्र में छुपे हुए आतंकवादियों की घेराबंदी की। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक जवान की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
 
More Articles...