University News
|
आयुष्मान व अपराजिता हाल ही के वषोर्ं में मीडिया का चौतरफा विस्तार हुआ है। यह सिलसिला मंदी के दौर में भी मंद नहीं पड़ा। लिहाजा मीडिया में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मीडिया में कॅरियर बनाने के लिए खासकर उन लोगों को आगे आना चाहिए जिनकी अध्ययन और लेखन में विशेष अभिरूचि हो। यह कहना है चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान का। वे मीडिया सेंटर का अवलोकन करने आए फतेहाबाद जिले के नागपुर से आई स्कूली छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि नागपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साठ छात्राओं का दल शिक्षा विभाग की योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर विश्वविद्यालय परिसर आया था। इस दल की प्रतिभावान छात्राओं ने सामुदायिक रेडिया स्टेशन की कार्यप्रणाली का अवलोकन करने के साथ साथ केंद्र के नियमित कार्यक्रम हैलो सिरसा में भी शिरकत की। अपने संबोधन में चौहान ने कहा कि सूचना क्रांति के युग में सफलता प्राप्ति के लिए नई प्रोद्योगिकी की समक्ष विकसित करना बहुत आवश्यक है। कंप्यूटर व इंटरनेट की जानकारी के साथ साथ उन्होंने बेहतर अभिव्यक्ति की क्षमताएं विकसित करने के लिए भी विद्यार्थियों का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में मीडिया शिक्षा के लिए उत्कृष्टतम श्रेणी की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इनमें सामुदायिक रेडियो स्टेशन, टेलीविजन स्टूडियो, वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा व एक आधुनिक मीडिया लैब शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में पत्रकारिता के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों की रूचि मीडिया में कॅरियर बनाने की है, वे बारहवीं कक्षा के बाद ही इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। |
|
|